लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, आज ₹400 की गिरावट, चांदी भी ₹2500 टूटी

अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आज की खबर बहुत काम की है। शनिवार को सोने-चांदी के भाव (Today Gold Price) में फिर से गिरावट देखी गई है। लगातार तीसरे दिन दाम गिरे हैं और ये खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

आज का सोना-चांदी का रेट

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹400 सस्ता (Today Gold Price) होकर ₹97,620 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना आज ₹97,500 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है, अगर आप भी खरीदारी करना चाहते है तो यह बिल्कुल सही समय है। चांदी आज ₹2,500 सस्ती होकर ₹1,09,500 प्रति किलो बिक रही है।

क्या है गिरावट की वजह

जानकारों के मुताबिक, ये गिरावट ग्लोबल मार्केट में सोने की मांग घटने और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर कोई पॉजिटिव संकेत ना मिलने के कारण देखने को मिल रही है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि फेडरल रिजर्व की सख्त पॉलिसी की वजह से लोग सोने को सेफ (Today Gold Price) इन्वेस्टमेंट के तौर पर कम चुन रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हाल | Today Gold Price

जहां भारत में सोना और चांदी सस्ते हुए हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। चांदी 0.12% बढ़कर $3294.31 प्रति औंस पर पहुंच गई है, जबकि सोना $3290 प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोना असली है या नकली, इसकी पहचान कुछ आसान तरीकों से की जा सकती है:

  • असली सोना विनेगर (सिरका) में डालने पर काला नहीं होता।
  • चुंबक से टेस्ट करें – अगर गहना चुंबक से चिपकता है तो वो नकली हो सकता है।
  • असली सोने का रंग स्थिर रहता है, उसमें जल्दी बदलाव नहीं होता।

निष्कर्ष:

सोना और चांदी की कीमत (Today Gold Price) में लगातार गिरावट से ये सही वक्त हो सकता है जब आप ज्वेलरी या निवेश के मकसद से खरीदारी करें। हालांकि खरीदते वक्त हमेशा शुद्धता की जांच जरूर करें और बिल लेना ना भूलें। बाजार में भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं, लेकिन सही वक्त पर सही फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Comment