झारखंड सरकार की और से राज्य में रहने वाली महिलाओं के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि आनी शुरू हो गई है। खास बात ये है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार से पहले ये आर्थिक मदद महिलाओं को बड़ी राहत देने वाली है।
महिलाओं को एक महीने में मिला डबल गिफ्ट
सरकार की तरफ से बताया गया है कि 10 जुलाई को मई महीने की किस्त महिलाओं के अकाउंट में भेजी गई थी, और अब 31 जुलाई को जून महीने की ₹2500 की राशि भी ट्रांसफर कर दी गई है। यानी जुलाई के महीने में महिलाओं को दो बार किस्त का फायदा मिला है।
किन्हें मिलता है इस योजना का लाभ
Maiya Samman Yojana का फायदा 18 से 50 साल की उम्र की झारखंड की महिलाओं को दिया जाता है। पहले इस योजना के तहत हर महीने ₹1000 की मदद दी जाती थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए इस रकम को बढ़ाकर ₹2500 प्रति महीना कर दिया गया है।
कब तक मिलेगा पैसा
सरकार की ओर से इस स्कीम को लेकर साफ किया गया है कि हर महीने की आखिरी तारीख तक महिलाओं के खातों में ये राशि भेज दी जाएगी। कुछ लोगों को थोड़ा देर से भी पैसा मिल सकता है, लेकिन सभी लाभार्थियों को किस्त का फायदा मिलेगा।
कैसे चेक करें पैसा आया या नहीं
अगर आप भी इस Maiya Samman Yojana की लाभुक हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो आप अपने बैंक की मिनी स्टेटमेंट, पासबुक अपडेट, या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए इसे चेक कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana का फायदा पाने के लिए क्या जरूरी है
- महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए
- आवेदक महिला की आयु 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है
निष्कर्ष:
झारखंड सरकार की और से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शुरू की गयी है। रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर जब खर्च ज्यादा होता है, तब ₹2500 की राशि महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आप भी इस योजना की पात्र हैं तो जल्द से जल्द जरूरी दस्तावेज पूरे करें और इस योजना का पूरा फायदा उठाएं।