RBI New Rule Update 500 Note : आपके पास ₹500 का नोट है? तो RBI का नया नियम जान लें, वरना परेशानी हो सकती है

अगर आपके पास ₹500 का नोट है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ₹500 के नोट को लेकर कुछ नई गाइडलाइन जारी की हैं, जो आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों सभी पर असर डालेंगी। कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं ₹500 के नोट भी बंद तो नहीं होने वाले?

FD Tax New Update : अब FD से कमाई पर देना होगा 10% टैक्स, इन तीन तरीको से बचा सकते है टैक्स

तो चलिए जानते हैं क्या है RBI का नया नियम, कैसे करें नोट की पहचान, और किन बातों का रखना है ध्यान।

क्या ₹500 का नोट बंद हो रहा है

सबसे पहले साफ कर दें ₹500 का नोट पूरी तरह से वैध है, यानी ये बंद नहीं हो रहा है। अगर आपके पास यह नोट है और वह असली है, तो आप उसे बिना किसी डर के इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार की ओर से ₹2000 के नोट को बंद किया गया था, लेकिन ₹500 के नोट (500 Rupees Note) को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

क्यों जारी हुई है नई गाइडलाइन

हाल के दिनों में नकली नोटों की खबरें बढ़ गई हैं। कई बार ATM से कटे-फटे या गंदे नोट भी निकलते हैं, जिससे आम लोग परेशान हो जाते हैं। इसी वजह से RBI ने ₹100, ₹200 और ₹500 के नोटों को पहचानने और बदलवाने को लेकर नए निर्देश दिए हैं।

कटे-फटे या गंदे नोट क्या करें?

अगर आपके पास कोई ऐसा ₹500 का नोट (500 Rupees Note) है जो फटा हुआ है, बहुत ज्यादा गंदा है या मिट्टी से भरा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर उस नोट को बदल सकते हैं। ये सेवा सभी बैंकों में उपलब्ध है।

ध्यान रहे:

  • अगर नोट किनारे से फटा है या उसमें ग्राफिक खराब हो चुका है, तो वह अनफिट माना जाएगा।
  • नोट का रंग उड़ गया हो या वह ज्यादा इस्तेमाल में आकर घिस गया हो, तो भी वह बदलने योग्य है।

कैसे पहचानें असली ₹500 का नोट

  1. RBI ने नोट की पहचान करने के लिए कुछ साफ-साफ फीचर्स बताए हैं, जो आपको ध्यान में रखने चाहिए:
  2. महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के बिलकुल बीच में होनी चाहिए
  3. सिक्योरिटी थ्रेड जो लाइट में नीला दिखता है
  4. ₹500 का वॉटरमार्क, जो लाइट में देखने पर साफ दिखे
  5. दृष्टिहीन लोगों के लिए बना ब्रेल चिन्ह
  6. और नोट पर छोटे अक्षरों में RBI और ₹500 लिखा होना चाहिए

अगर इनमें से कोई भी फीचर न दिखे, तो नोट नकली हो सकता है।

दुकानदारों और व्यापारियों को रखनी चाहिए सावधानी

जो लोग रोजाना नगद लेनदेन करते हैं जैसे दुकानदार, कैश काउंटर पर बैठे लोग, किराना व्यापारी आदि उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे की हर ₹500 का नोट (500 Rupees Note) मशीन या लाइट से चेक करें। RBI की वेबसाइट पर दिए गए नोट पहचानने के फीचर्स को याद रखें। अगर कोई नोट संदिग्ध लगे, तो स्वीकार न करें। नकली नोट मिलने पर तुरंत पुलिस या बैंक को सूचना दें।

निष्कर्ष

₹500 के नोट (500 Rupees Note) को लेकर किसी तरह की अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। यह नोट वैध है और सरकार की ओर से बंद करने की कोई सूचना नहीं है। हां, नकली नोटों से बचने के लिए RBI ने जो गाइडलाइन दी है, उसे फॉलो करना जरूरी है।

अगर आपके पास गंदे, कटे-फटे या घिसे हुए नोट हैं, तो बिना हिचक अपने नजदीकी बैंक में जाकर उन्हें बदलवा सकते हैं। और हां, लेनदेन करते वक्त थोड़ी सतर्कता जरूर रखें क्योंकि आपकी सावधानी ही आपके पैसे को सुरक्षित रखेगी।

Leave a Comment